53
नई दिल्ली, 15 नवंबर : कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर हिंसा के दौरान निलंबित किए गए एक पुलिस अधिकारी हरिंदर सोही को अब जांच के लिए पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। जानकारी के अनुसार पील पुलिस के मुताबिक उसे दोपहर करीब 12 बजे गोरे रोड पर स्थित मंदिर से अवैध घुसपैठ की शिकायत मिली थी। प्रदर्शन में कुछ लोगों द्वारा हथियारों का इस्तेमाल करने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने संभावित हथियारों को जब्त कर लिया। घटना के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने समुदाय में चिंता का माहौल पैदा कर दिया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी और प्रदर्शनकारी के बीच संघर्ष दिखाई दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पील पुलिस ने घटना की गहन समीक्षा की। अब उक्त पुलिस अधिकारी को क्लीन चिट दे दी गई है।