अभिनेता शाहरुख खान को धमकियां देने वाला हुआ गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
अभिनेता शाहरुख खान को धमकियां देने वाला हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 नवंबर : बालीवुड अभिनेता सलमान खान को मिल रही धमकियों के बीच किसी द्वारा अभिनेता शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फैजल खान है, जिसने शाहरुख खान से 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। फैजल खान ने पहले यह दावा किया था कि वह 14 नवंबर को मुंबई आकर बांद्रा पुलिस को अपना बयान देगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिससे वह परेशान था। इस स्थिति को देखते हुए उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा, जिसमें अपनी सुरक्षा की चिंता जताते हुए वर्चुअली (ऑनलाइन) अपना बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पाया कि शाहरुख खान को धमकी देने वाला फोन कॉल एक ऐसे नंबर से आया था, जिसका मालिक फैजल खान था। इसके बाद पुलिस ने फैजल की लोकेशन ट्रैक की और उसे रायपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही है।

You may also like