दूध के उबलते कड़ाहे में गिरने से युवक झुलसा, मौत

by TheUnmuteHindi
दूध के उबलते कड़ाहे में गिरने से युवक झुलसा, मौत

नई दिल्ली, 11 नवंबर : नशे की हालत में एक युवक दूध से उबल रहे कड़ाहे में गिरने के कारण बुरी तरह झुलस गया, जिस कारण इलाज दौरान उसकी मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना कानपुर के किदवई नगर चौराहे के पास स्थित हरि ओम स्वीट्स की दुकान पर हुई। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी मनोज कुमार नशे में धुत होकर दुकान पर आया और दूध की कड़ाही के पास खड़ा था। उसने अचानक कड़ाही में हाथ डाल दिया, जिससे कड़ाही पलट गई और दूध युवक पर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जल गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

You may also like