कांग्रेस बांटो और राज करो के सिद्धांत पर सरकारें बनाती रही : मोदी

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस बांटो और राज करो के सिद्धांत पर सरकारें बनाती रही : मोदी

नई दिल्ली, 11 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद समाज के इस बिखराव का चुनावी फायदा उठाया और केंद्र में सरकारें बनाती रही। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा से एससी, एसटी और ओबीसी की एकजुटता की घोर विरोधी रही है। आजादी के बाद जब तक एससी, एसटी और ओबीसी समाज बिखरा रहा, कांग्रेस ‘बांटो और राज करो’ के सिद्धांत के जरिये केंद्र में सरकारें बनाती रही। लेकिन जैसे ही ये समुदाय एकजुट हुएज् कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को तोडक़र उन्हें छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है। उन्होंने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश देते हुए ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा भी बुलंद किया। मोदी ने कहा, ‘इसलिए कांग्रेस ओबीसी की इस सामूहिक ताकत को तोडऩा चाहती है और समुदाय को सैकड़ों अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

You may also like