गांव जातीवाल में डेयरी विकास विभाग ने लगाया दूध उत्पादक जागरूकता कैंप

by TheUnmuteHindi
गांव जातीवाल में डेयरी विकास विभाग ने लगाया दूध उत्पादक जागरूकता कैंप

गांव जातीवाल में डेयरी विकास विभाग ने लगाया दूध उत्पादक जागरूकता कैंप
– 11 नवम्बर को शुरू होने वाले सिखलाई कोर्स बारे दी जानकारी
पटियाला : डेयरी विकास विभाग की तरफ से गांव जातीवाल में दूध उत्पादक जागरूकता कैंप लगाया गया। इस मौके डिप्टी डायरैक्टर डेयरी विकास दलबीर कुमार की तरफ से विभाग की तरफ से चलाईं जा रही अलग अलग स्कीमों जैसे कि दो से 20 पशुओं तक डीडी 8 दर्जा स्कीम के तहत सब्सिडी संंबंधी जानकारी दी गई। इसके साथ किसानों को पराली ना जलाने संबंधी जागरूक किया गया।
इस कैंप दौरान मिल्कफैड के पूर्व खरीद मैनेजर गुरमेल सिंह रठौर की तरफ से दूध की फैट, एसएनएफ के घटने बढऩे बारे दूध उत्पादकों को जानकारीदी गई तथा इसके अतिरिक्त दूध से पदार्थ बनाने बारे जानकारीी उपलब्ध करवाई गई।
डेयरी विकास इंस्पेक्टर कुलविन्दर सिंह ने पशु बीमा स्कीम, फीड और फौडर स्कीम और पूरा साल हरे चारे की योजनाबंदी बारे जानकारी दी।डा. मोहन शर्मा ने पशुओं की बीमारियों की रोकथाम तथा बछडिय़ों की संभाल बारे दूध उत्पादकों को जानकारी दी। डेयरी विकास इंस्पैक्टर लखमीर ङ्क्षसह द्वारा साफ दूध की पैदावार व कैटलशैड की महत्ता बारे जानकारी दी गई ।

You may also like