शिव सेना नेताओं के घर पर हमला करने वाले किए काबू

by TheUnmuteHindi
शिव सेना नेताओं के घर पर हमला करने वाले किए काबू

लुधियाना, 5 नवंबर : आतंकी संगठन बब्बर खालसा द्वारा शिवसेना सिख विंग के नेताओं के घर पर करवाए गए पेट्रोल बम हमले केबाद पुलिस द्वारा इस मामले को हल कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना कमिश्नररेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीमों ने मिलकर चार आरोपियों को काबू किया है।जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपी रविंदरपाल सिंह, जसविंदर सिंह, अनिल और मनीष है। जबकि फरार आरोपी लवप्रीत सिंह है। सभी आरोपी नवा शहर के रहने वाले है आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक और 2 मोबाइल बरामद हुए है। इस मामले की जानकारी खुर्द पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने एक्स पर शेयर की है। बता दें कि शुक्रवार देर रात शिव सेना हिंद सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह के घर पर गत रात पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस घटना का सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि 3 युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर आते हैं और उनमें से एक मोटरसाइकिल से उतरकर घर पर पेट्रोल बम फेंक देता है। घर के मुख्य गेट पर पेट्रोल बम फेंका गया, जिससे विस्फोट के बाद आग लग गई। इसके साथ ही हमले के बाद आज एक बार फिर हरकीरत सिंह को धमकी भरे मैसेज मिले। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा हर एंगल से बारीकी से जांच की गई तथा आज उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may also like