मोईक्ल जेक्सन के करीबी कुईंसी जोनस का हुआ निधन

by TheUnmuteHindi
मोईक्ल जेक्सन के करीबी कुईंसी जोनस का हुआ निधन

नई दिल्ली, 5 नवंबर : माईकल जेक्सन के करीबी दोस्त माने जाते कुईंसी जोनस का आज निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। कुईंसी की मौत से हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। माइकल और जोन्स की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। जोन्स ने जैक्सन के साथ मिलकर कई हिट एल्बम्स बनाए, जो आज भी दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। जोन्स के करीबी मित्र अर्नोल्ड रॉबिन्सन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि क्विंसी जोन्स का निधन रविवार रात को हुआ, जब वह अपने घर में थे। क्विंसी जोन्स के परिवार ने भी उनके निधन के बाद एक बयान जारी कर कहा-आज रात भारी लेकिन टूटा हुआ दिल लेकर हमें अपने पिता और भाई क्विंसी जोन्स के निधन की खबर सांझा करनी पड़ी। यह हमारे परिवार के लिए एक अनकही और अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से फेंस में दुख का आलम है।

You may also like