81
नई दिल्ली, 1 नवंबर :हरियाणा सरकार द्वारा राज्य का नया मुख्य सचिव 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार वह निवर्तमान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद का स्थान लेंगे। टीवीएसएन प्रसाद 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वीरवार को सेवानिवृत्त हुए हैं। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जोशी को हाल ही में केंद्र से हरियाणा कैडर में वापस भेजा गया था। वे पहले केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभागके सचिव के रूप में कार्यरत थे। अगस्त में ही उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन हरियाणा सरकार के अनुरोध पर मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने उन्हें उनके मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दी। अब उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है।