61
जम्मू, 1 नवंबर : भाजपा के सीनियर नेता और नगरोटा सीट से विधायक देवेंद्र ङ्क्षसह राणा को गत दिवस निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वह 59 वर्ष के थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र राणा का हरियाणा के फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। उनके परिवार में उनकी पत्नी गुंजन राणा, दो बेटियां देवयानी और केतकी तथा एक बेटा अधिराज सिंह है। राणा के निधन की खबर पहुंचने के बाद जम्मू के गांधीनगर इलाका स्थित उनके आवास पर नेताओं समेत सैकड़ों लोग एकत्र हुए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी यहां पहुंचे। राणा ने व्यवसाय से राजनीति में कदम रखा था। वह जम्मू के डोगरा समुदाय की एक सशक्त आवाज माने जाते थे।