नोएडा, 30 अक्टूबर : नोएडा में एक बैंक्वेट हाल में अचानक आग लगने के कारण बड़ा हादसा हो गया, जहां एक व्यक्ति की मौत का भी समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि घटना तडक़े करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर-113 पुलिस थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के निकट की है जब अचानक ‘लोटस ग्रेनेडियोर’ बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तीन बजकर 40 मिनट पर दमकल विभाग के कर्मचारी पांच गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की विकराल लपटों को देखते हुए 10 और गाडिय़ां मंगवानी पड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘हॉल में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन प्रवेंद्र नामक एक व्यक्ति अंदर फंसा रह गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रवेंद्र पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया, ‘‘बैंक्वेट हॉल का ढांचा अधिकांश रूप से लकडिय़ों से बना था जिसके चलते कम समय में ही आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी एक बार आग लग चुकी है।
नोएडा के बैंक्वेट हाल में अचानक लगी आग
50
previous post