128
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर : अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा हाल ही में एक युवक को नोएडा से गिरफतार किया गया था। अब सलमान खान को फिर से किसी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले ने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी। सलमान खान को इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। गत दिवस गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पहले विधायक जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और बाद में उस पर ‘वॉयस कॉल’ किया, जिसमें उसने सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।