नई दिल्ली, 29 अक्तूबर : जम्मू कश्मीर के अखनूर में सेना के काफिले पर हुए हमले के बाद अब आतंकवादियों कोढूंढने के लिए सेना अधिकारियों ने अपना सर्च आप्रेशन तेज कर दिया है, जिसके तहत आज सेना ने जंगल में विशेष अभियान चलाकर एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि निगरानी और घेराबंदी को मजबूत करने के लिए सेना ने पहली बार बीएमपी-इन्फैंट्री लड़ाकू वाहन भी तैनात किए। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘एक आतंकवादी का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। अभियान जारी है।’ वहीं, कुछ जानकारी अनुसार, तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तीन आतंकवादियों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे सेना के काफिले पर गोलीबारी की, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना की एक एम्बुलेंस को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। गोलीबारी के बाद आतंकवादी पास के जंगलों में भाग गये। बाद में आतंकवादियों के एक बेसमेंट में छिपे होने की जानकारी मिली। अधिकारियों द्वारा सर्च आप्रेशन तेज किया गया तथा आतंकियों को मार गिराया गया।
जम्मू कश्मीर में सेना किया आतंकियों को ढेर
52