इरफान अंसारी की टिप्पणी की भाजपा महिला मोर्चा ने की निंदा

by TheUnmuteHindi
इरफान अंसारी की टिप्पणी की भाजपा महिला मोर्चा ने की निंदा

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर : राज्य के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा सार्वजनिक मंच पर सीता सोरेन के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने की निंदा करते हुए एक ज्ञापन आज झारखंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह की अगुवाई में शिष्टमंडल द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि झारखंड के सामाजिक और राजनैतिक जीवन में सीता सोरेन का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण और सम्मानजनक है। राज्य के एक आदिवासी जन-प्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह के अशोभनीय शब्द का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। शिष्टमंडल द्वारा यह भी ध्यान आकृष्ट किया गया कि मंत्री इरफान अंसारी द्वारा इस अपमानजनक बयान के अतिरिक्त सीता सोरेन को परेशान करने के उद्देश्य से जामताड़ा थाने में एक फर्जी मामला भी दर्ज करवाया है। शिष्टमंडल द्वारा राज्यपाल से मंत्री इरफान अंसारी को मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त करने के साथ उन्हें चुनाव लडऩे से भी प्रतिबंधित करने हेतु आग्रह किया। शिष्टमंडल ने कहा कि ऐसे व्यक्ति, जो आदिवासी समाज के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील द्दष्टिकोण रखते हैं, उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति देना राज्य के आदर्शों के विपरीत है। उन्होंने इसका डटकर विरोध किया है तथा उचित कार्रवाई करेन को कहा है।

You may also like