जम्मू, 28 अक्टूबर : जम्मू के अखनूर सेक्टर में आज अचानक आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की, जिस कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने सुबह जोगवान में आसन मंदिर के समीप मुख्य सडक़ से गुजर रही सेना की एक एम्बुलेंस पर गोलियां चलायी। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसके बाद नियंत्रण रेखा के समीप एक गांव में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, जहां सुरक्षाबलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि खौर के भट्टल इलाके में तलाश अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादियों की संख्या तीन है और वह रविवार तथा सोमवार मध्यरात्रि को सीमा पार कर जम्मू में घुसे। उन्होंने बताया कि आतंकवादी एक मंदिर में घुसे और वे किसी को फोन करने के लिए मोबाइल फोन तलाश रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने एक एंबुलेंस को गुजरते हुए देखा और उस पर गोलियां चलायीं। सेना के अधिकारियेां द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है तथा अन्य फोर्स भी तैनात की गई है।
आतंकवादियों ने चलाई सेना के वाहन पर गोलियां
62
previous post