नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : फसलों के नकली बीजों का मामला सामने के आद भीमताल में अधिकारियों द्वारा छापामारी की गई है। जानकारी के अनुसार कमिश्नर ने गुरुवार को भीमताल में छापा मारकर गोरखधंधा करने वालों पर शिकंजा तो कस दिया, मगर इन बीजों से अब तक कितने ही किसानों ने नुकसान उठाया होगा, इसकी जांच होनी चाहिए। अभी तक मसालों, मिठाइयों जैसे खाद्य पदार्थों में ही मिलावट और नकली उत्पाद के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब फसलों के बीजों के भी नकली होने का मामला सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।नैनीताल जिले में 49 हजार 909 हेक्टेयर कृषि भूमि में 48 हजार 735 किसान खेती कर रहे हैं। यह किसान गेहूं, चावल, मडुआ, गन्ना, सावन, मक्का, दाल, मशरूम, तेजपात, सेब, आलू, गोभी, धनिया, पालक, मेथी, टमाटर, सोयाबीन, टिंडा, भिंडी, तोरी, मिर्च, मक्का, खीरा व लौकी आदि प्रकार के फसलों की खेती करके अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं। अधिकारियों द्वारा इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।
नकली बीजों को लेकर भीमताल में अधिकारियों की छापामारी
46