उत्तर काशी में हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी, धारा 163 लागू

by TheUnmuteHindi
उत्तर काशी में हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी, धारा 163 लागू

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में विश्वनाथ परी मंदिर परिसर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने पुलिस की ओर से की गई लाठी चार्ज और विश्वनाथ तिराह पर बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने शुक्रवार को भी उत्तरकाशी बाजार बंद का आह्वान किया है। साथ ही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी है। विश्वनाथ मंदिर परिसर के हॉल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। कार्यकर्ताओं में गुरुवार को पुलिस की ओर से की गई लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश है, जिसे लेकर जिलाधिकारी ने धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा भी लागू कर दी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर देर शाम तो जिला प्रशासन और पुलिस की बैठक चलती रही।

You may also like