61
मुंबई, 25 अक्तूबर : नवी मुंबई में कार व डंपर के बीच हुई दुर्घटना के कारण चार लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारीके अनुसार पुलिस के अनुसार, ये लोग पुणे से मुंबई जा रहे थे। तडक़े करीब सवा चार बजे वाशी क्रीक पुल पर यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी का पूर्ण ध्यान रखें।