नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर हाल ही में 12 अक्टूबर को हुए हमले और अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर पर हमले की साजिश के आरोप में शामिल गेंगस्टर लारेंस बिश्रोई के भाई अनमोल बिश्रोई पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई वर्तमान में कनाडा और अमेरिका से अपने गैंग की गतिविधियों का संचालन कर रहा है। एनआईए ने इंटरपोल की सहायता लेते हुए उस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी भी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के सिलसिले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, क्योंकि अनमोल ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि बाबा सिद्दीकी पर हमले में शामिल शूटरों ने अनमोल से स्नैपचैट पर संपर्क किया था, जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गंभीरता के साथ जांच की जा रही हेै।
लारेंस के भाई अनमोल पर 10 लाख का इनाम किया घोषित
53
previous post