नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : विमानों तथा अन्य संस्थानों को बमों से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अब आंध्र प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां तीन निजी होटलों को गुरुवार देर शाम बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जैसे ही ईमेल होटल के मैनेजरों को मिली उन्होंने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। आपको बता दें कि यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें ड्रग सरगना जाफर सिद्दीक का नाम शामिल था। ईमेल मिलने पर होटल के प्रबंधकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड के साथ मिलकर होटलों की व्यापक जांच की गई। पुलिस ने जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया। इस घटना की पुष्टि हुई कि यह सिर्फ एक अफवाह थी, जिसका मकसद लोगों में दहशत फैलाना था, जिसे लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
तीन होटलों को बम सेउड़ाने की मिली धमकी
54
previous post