नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ इस साल 10 नवंबर को रिटायर हो रहें हैं। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के अनुसार, शीर्ष अदालत का सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश भारत का मुख्य न्यायाधीश बनता है, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट के अगले जस्टिस होंगे। संजीव खन्ना 11 नवंबर को देश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विट कर दी जानकारी। इस परंपरा के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना अगले सीजेआई बनने के लिए सबसे वरिष्ठ हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल केवल छह महीने का होगा, और वे 13 मई 2025 में रिटायर हो जाएंगे। जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता, जस्टिस देव राज खन्ना, दिल्ली हाई कोर्ट के जज के रूप में रिटायर हुए, जबकि उनकी मां, श्रीमती सरोज खन्ना, दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में हिंदी की लेक्चरार थीं। जस्टिस संजीव खन्ना ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की और 1977 में स्कूल पास करने के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। अब वह अगले जस्टिस होंगे।
संजीव खन्ना 11 नवंबर को लेंगे शपथ
52
previous post