थूक लगाकर रोटियां बनाने वाले होटल मालिक पर हुई कार्रवाई

by TheUnmuteHindi
थूक लगाकर रोटियां बनाने वाले होटल मालिक पर हुई कार्रवाई

नई दिल्ली, 24 अक्तूबर : उत्तर प्रदेश में एक युवक द्वारा थूक लगाकर बनाई जा रही रोटियों का वीडियो वायरल होने के बाद उस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार बाराबंकी जिले के सुढिय़ामऊ कस्बे में थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में एक होटलकर्मी को हिरासत में लेकर होटल को बंद करा दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि राम नगर थानाक्षेत्र के सुढिय़ामऊ कस्बे में एक होटल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति कथित रूप से थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने इरशाद नामक इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने उस होटल को भी बंद करा दिया है तथा रोटियों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like