जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने मजदूर को मारी गोली, घायल

by TheUnmuteHindi
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने मजदूर को मारी गोली, घायल

श्रीनगर, 24 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों द्वारा एक अन्य मजदूर को गोली मारकर घायल किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर के रहने वाले शुभम कुमार को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी। कुमार को गोली हाथ में लगी थी। उन्होंने बताया कि कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पिछले एक हफ्ते में कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर हमले का यह तीसरा मामला है। रविवार को गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर हुए आतंकी हमले में छह प्रवासी मजदूरों और एक स्थानीय चिकित्सक की मौत हो गई थी, जबकि 18 अक्टूबर को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इन हो रहे हमलों को लेकर सुरक्षा बल पूरी तरह चौकस हैं तथा छानबीन में जुट गए हैं।

You may also like