कांग्रेस ने उप चुनाव हेतु की उम्मीदवारों की सूची जारी

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस ने उप चुनाव हेतु की उम्मीदवारों की सूची जारी

जयपुर, 24 अक्टूबर : कांग्रेस पार्टी ने उप चुनाव के लिए बुधवार देर रात उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इसके अनुसार पार्टी ने झुंझुनू से मौजूदा सांसद बृजेंद्र ओला के बेटे अमित ओला को मैदान में उतारा है। वहीं आर्यन खान को रामगढ़ सीट से टिकट दिया गया है, जो उनके विधायक पिता जुबैर खान के निधन के बाद खाली हुई थी।पार्टी ने दौसा सीट से दीनदयाल बैरवा, देवली-उनियारा से कस्तूर चंद मीणा, खींवसर से रतन चौधरी, चौरासी से महेश रोत और सलूंबर सीट से रेशमा मीणा उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान की उन सभी सात विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जहां उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव के लिए किसी क्षेत्रीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात में से छह सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अब तक चौरासी सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है, जिसे लेकर सभी उम्मीदवारों ने अपनी अपनी गतिविधियां भी तेज कर दी हैं।

You may also like