पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: अमन अरोड़ा
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मददगार साबित हो रही है मैगा पीटीएम: अमन अरोड़ा
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सुनाम ऊधम सिंह वाला और लोंगोवाल सरकारी स्कूलों में आयोजित मैगा पीटीएम में हुए शामिल
सुनाम ऊधम सिंह वाला, 22 अक्टूबर –
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), सुनाम ऊधम सिंह वाला और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) लोंगोवाल में मैगा पीटीएम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बच्चे किसी भी देश और समाज की सबसे मूल्यवान पूंजी होते हैं जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के कारण राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं और हम इन दोनों क्षेत्रों में इस व्यापक लक्ष्य को पूरा करने के लिए पिछले ढाई साल से अथक प्रयासों में लगे हुए हैं। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों की यह नियमित बैठक प्रक्रिया, शिक्षा व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने में लाभदायक साबित हो रही है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाओं के बराबर बनाने को कार्यशील है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज किया, जबकि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शुरू से ही ऐसी पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे सभी वर्गों को लाभ हो रहा है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मैगा पीटीएम के इन आयोजनों के दौरान छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों के बीच गूढ़ संबंध स्थापित होता है और माता-पिता और शिक्षक दोनों इस दौरान छात्रों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में अपना योगदान देने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अन तराशे हीरे की तरह होते हैं जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके सभी पहलुओं में ज्ञानवान बनाया जाता है और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाता है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार की इस पहल को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और बच्चों ने सिलाई कढ़ाई के समान, स्वास्थ्य देखभाल, व्यंजन बनाने में पूरी रुचि ली है और प्रदर्शनी में विभिन्न स्टालों के माध्यम से अन्य वस्तुएं प्रस्तुत की गई हैं जिसके लिए सभी छात्र बधाई के पात्र हैं।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की बिजनेस ब्लास्टर योजना के तहत बच्चों को अपने हुनर को निखारने और अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर लाने का मौका दिया जा रहा है जिस से इन में उत्साह बढ़ रहा है।
इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत कौर, प्रिंसिपल नीलम रानी, नगर परिषद अध्यक्ष निशान सिंह टोनी, जतिंदर जैन, नरिंदर सिंह ठेकेदार, मनी सराओ, मनप्रीत बांसल, गुरतेग सिंह निक्का, चमकौर हांडा, राम कुमार, हरमीत विरक, विक्की वशिष्ट लोंगोवाल ब्लॉक अध्यक्ष, कमल बराड़, बलविंदर सिंह ढिल्लो, राज सिंह राजू, गुरुमीत सिंह फौजी एमसी, सिसन पाल एमसी, सुखपाल बाजवा, सूबेदार मेला सिंह भी मौजूद थे।