52
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर : वसुंधरा ओसवाल, जो प्रो इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, का जन्म 1999 में हुआ और उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड में अपनी शिक्षा प्राप्त की है, जोकि भारतीय मूल के स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल की 26 वर्षीय बेटी हैं को हाल ही में युगांडा में हिरासत में लिया गया है, जिससे उनका नाम सुर्खियों में है। जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को युगांडा के एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल प्लांट के दौरे के दौरान कई हथियारबंद लोगों ने वसुंधरा को हिरासत में लिया। उन्होंने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया, लेकिन न तो किसी ने आईडी प्रूफ दिखाया और न ही गिरफ्तारी के लिए वारंट पेश किया, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है।