ओलंपियन दीपिका स्वर्ण पदक के मुकाबले में हारी

by TheUnmuteHindi
ओलंपियन दीपिका स्वर्ण पदक के मुकाबले में हारी

नई दिल्ली 22 अक्तूबर : चार बार की ओलंपियन दीपिका, जो दिसंबर 2022 में अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में लौटी थीं, को आठ तीरंदाजों में तीसरी वरीयता प्राप्त थी। सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में जियामैन के खिलाफ वे लय कायम नहीं रख सकीं। बता दें कि भारत की शीर्ष रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप फाइनल में अपना पांचवां रजत पदक जीता, लेकिन वह स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन की लि जियामैन से 0.6 के अंतर से हार गईं। दीपिका अब तक नौ बार विश्व कप फाइनल खेल चुकी हैं। भारत के लिए इस स्तर पर केवल डोला बनर्जी ने 2007 में दुबई में स्वर्ण पदक जीता था। पुरुषों के रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मादेवरा 4.2 से आगे रहने के बावजूद पहले दौर में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

You may also like