नई दिल्ली, 22 अक्तूबर : कनाडा ने गत दिवस संजय कुमार वर्मा समेत पांच अन्य भारतीय राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। वर्मा ने कहा कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कनाडाई सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल ब्रिटिश कोलंबिया में हुई हत्या में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया है। हालांकि, कनाडाई सरकार ने इस हत्या में उनकी संलिप्तता का आरोप लगाया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक सांस्कृतिक केंद्र के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर की गई हत्या में उनकी कोई भूमिका थी, तो वर्मा ने कहा, बिल्कुल भी नहीं। कोई सबूत नहीं दिया गया है। यह राजनीति से प्रेरित है। कनाडा में रह रहे चार भारतीय नागरिकों पर निज्जर की हत्या के आरोप लगाए गए हैं और उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना है।
कनाडा का आरोप राजनीति से प्रेरित : संजय वर्मा
63