72
नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : इस बार त्यौहारों के मद्देनजर आपको दीवाली के मौके पर लगातार 4 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। देशभर में दीवाली और छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों में छुट्टियां रहेंगी। इस साल, आपको दीवाली के मौके पर लगातार 4 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। इस साल दीवाली को लेकर तारीखों में थोड़ी कंफ्यूजन है। कुछ लोग इसे 31 अक्टूबर तो कुछ इसे 1 नवंबर को मना रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 31 अक्टूबर को दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन लक्ष्मी पूजा और दीपदान होगा। इसके बाद, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा, जिसके चलते इन चार दिनों में स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे लेकिन इस बार लोगों को चार छुट्टियों मिलेंगी।