नई दिल्ली, 19 अक्टूबर : विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब ताजा जानकारी दिल्ली से लंदन जा रहे ‘विस्तारा’ के एक विमान कोउड़ाने की मिली है। जानकारी के अनुसार विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी। विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने शनिवार तडक़े एक बयान में बताया कि विमान फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया है और अनिवार्य जांच की गई। इस दौरान बम की धमकी झूठी निकली। अनिवार्य सुरक्षा जांच करने के बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई।प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली से 18 अक्टूबर को लंदन जा रही विस्तारा की उड़ान संख्या ‘यूके17’ को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी संबंधित प्राधिकारियों को तुरंत इस बारे में सूचना दी गई और विमान चालक एहतियात के तौर पर उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर इसे फ्रेंकफर्ट ले गए। इस मामले को लेकर अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
लंदन जा रहे विस्तारा के विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी
81
previous post