48
नई दिल्ली, 17 अक्तूबर : केंद्र सरकार को भेजे गए पत्र में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि वह 11 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, और उनके बाद न्यायमूर्ति खन्ना को देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए। इसलिए भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का नाम प्रस्तावित किया है। केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद न्यायमूर्ति खन्ना 11 नवंबर 2024 को भारत के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे। हालांकि, उनका कार्यकाल छह महीने का होगा और 13 मई 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति के साथ उनका कार्यकाल समाप्त होगा।