महाराष्ट्र और झारखंड विधान सभा चुनावों के लिए तारीखों का हुआ ऐलान

by TheUnmuteHindi
महाराष्ट्र और झारखंड विधान सभा चुनावों के लिए तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, 16 अक्तूबर : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, झारखंड में दो चरणों- 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराए जाने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछली बार झारखंड में पांच चरणों में मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि आयोग अब जबकि पांच से कम करके दो चरणों में चुनाव करा रहा है तो ऐसे सवाल लाजिमी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि नक्सली समस्या और कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण झारखंड में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा, जिसे लेकर आज अधिकारियों द्वारा ऐलान कर दिया गया है।

You may also like