वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, 2-1 से जीती टी-20 सीरीज

by Manu
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका

किंग्स्टन, 16 जून 2026: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

सबिना पार्क, किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने शेरफेन रदरफोर्ड की नाबाद 54 रनों की शानदार पारी की मदद से 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने 43 रन बनाए जबकि कामिल मिशारा ने 28 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके। उन्होंने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट लिए और मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने वेल्लालागे, दुष्मंत चमीरा और महीश तीक्षणा को आउट किया।

ये भी देखे: WI vs AUS: आखिरी टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया

You may also like