चंडीगढ़, 26 अप्रैल 2026: कबड्डी खिलाड़ी और मशहूर स्टॉपर पाला जलालपुरिया शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए है। खेल जगत की इस जानी-मानी हस्ती के पार्टी में आने से पार्टी और मज़बूत हुई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पाला जलालपुरिया को पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। पाला जलालपुरिया कबड्डी की दुनिया में अपनी बेहतरीन तकनीक और ‘क्लोज़ फाइटर’ के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जलालपुरिया जैसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ है। पाला ने हमेशा खेल के क्षेत्र में पंजाब की शान बढ़ाई है और अब वे जनसेवा के क्षेत्र में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
हमारी सरकार खिलाड़ियों को लगातार सम्मानित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। पाला के पार्टी में शामिल होने से राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों में एक नया जोश पैदा होगा।
ये भी देखे: AAP कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घरों की दीवारों पर लिखा गद्दार