शरत सक्सेना की सेहत को लेकर फैंस चिंतित, सर्जरी से पहले शेयर की MRI तस्वीरें

by Manu
Sharat Saxena Surgery

चंडीगढ़, 10 सितंबर 2026: बॉलीवुड में अपनी दमदार कद-काठी खतरनाक तेवर और यादगार किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता शरत सक्सेना इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने अपनी सर्जरी से ठीक पहले अस्पताल से एमआरआई की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

शरत सक्सेना ने सोशल मीडिया पर कुल चार तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें एमआरआई रूम की हैं और इनमें अभिनेता खड़े होकर अपनी जांच करवाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ यह भी स्पष्ट किया कि जांच उनकी लम्बर स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से की होने वाली सर्जरी से पहले की गई है। शरत ने बताया कि यह एमआरआई मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में कराया गया है। अभिनेता की पोस्ट सामने आने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने चिंता जाहिर की।

करीब 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शरत ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु तमिल और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया है। 1987 की चर्चित फिल्म मिस्टर इंडिया में उन्होंने मोगैंबो के साथी डागा का किरदार निभाया था। वहीं बजरंगी भाईजान में वह करीना कपूर के पिता की भूमिका में नजर आए। हेरा फेरी में तोतला सेठ के किरदार में उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया। इसके अलावा त्रिदेव घायल खिलाड़ी सोल्जर और बागबान जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को याद किया जाता है।

ये भी देखे: हेरा फेरी 3 में काम नहीं करेंगे परेश रावल, बताई फिल्म छोड़ने की वजह

You may also like