3
इंफाल, 11 जून 2026: मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। बीती रात नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही लोगों में गुस्सा फूट पड़ा।
पुलिस ने जैसे ही शव बरामद होने की जानकारी दी, लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करने लगे। बैरिकेड्स गिरा दिए। आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं है। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
आपको बता दे कि, 13 मई को आर्म्ड ग्रुप्स ने 20 लोगों को बंधक बना लिया था। जिनमें 14 कुकी और 6 नागा समुदाय के लोग शामिल थे। एक दिन पहले 14 कुकियों को रिहा कर दिया गया था। लेकिन कल दोपहर सेनापति जिले से नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद हुए।
ये भी देखे: मणिपुर में भड़की हिंसा, 30 घरों में लगाई आग, सरकार ने इंटरनेट 5 दिनों के लिए किया बंद