65
– मैने कुश्ती जारी रखने के लिए कहा था : चाचा महावीर
हिसार, 7 सितंबर : विनेश फोगाट के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद उनके चाचा महावीर फोगाट काफी नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि दंगल फेम लड़कियों और पहलवान गीता और बबीता के पिता महावीर फोगाट ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया था कि विनेश कुश्ती में अपना करियर जारी रखें। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे कुश्ती जारी रखने और चार साल बाद होने वाले ओलंपिक के लिए लक्ष्य बनाने का आग्रह किया है। राजनीति में शामिल होना उनका अपना निर्णय है। बता दें कि विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है और वह जुलाना से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।