नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2025: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ चार दिन की भारत यात्रा पर आए है। आज पहले दिन सोमवार को नई दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वे सीधे इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर पहुंचे।
जेडी वेंस और उनके परिवार ने मंदिर की जटिल नक्काशी, भव्य गुंबद, और कलात्मक छतों को देखकर भारतीय कला, हिंदू वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।
उन्होंने मंदिर में निहित विश्व शांति और एकता के संदेश को भी प्रशंसा की। अतिथि पुस्तिका में वेंस ने लिखा, “इस खूबसूरत जगह पर मेरे परिवार का स्वागत करने के लिए धन्यवाद। भारत के लिए गर्व की बात है कि आपने इतनी सटीकता और देखभाल से यह मंदिर बनाया। हमारे बच्चों को यह बहुत पसंद आया। भगवान भला करे।”
बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था(BAPS Swaminarayan Sanstha), जो मंदिर का संचालन करती है, भारतीय मूल्यों और आध्यात्मिकता के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और आपदा राहत जैसे कार्यों में सक्रिय है। मंदिर अधिकारियों ने इस दौरे को भारत और अमेरिका के बीच आपसी सम्मान और साझा मूल्यों का प्रतीक बताया।
ये भी देखे: AAP नहीं लड़ेगी दिल्ली MCD मेयर का चुनाव, आतिशी ने क्यों कहा ऐसा?