UP Weather: यूपी में आज से प्री-मानसून बारिश की शुरुआत, 35 शहरों में अलर्ट जारी

by Manu
UP Weather

लखनऊ, 10 जून 2026: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश में प्री-मानसून बारिश (UP Weather) की शुरुआत होगी। बुधवार तड़के नोएडा, गाजियाबाद और संभल में तेज हवा के साथ बारिश हुई।

IMD ने आज 35 जिलों में आंधी, बारिश, बिजली चमकने और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 17 शहरों में लू (हीटवेव) का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्री-मानसून गतिविधियां और तेज होंगी।

इससे पहले मंगलवार को आंधी-तूफान ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। चित्रकूट में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बने श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम की छत उड़ गई। इटावा में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान में टिनशेड उड़कर एक महिला पर गिर गया। सड़क पर पेड़ के नीचे दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

सीतापुर में लखनऊ बॉर्डर के पास हाईवे पर पेड़ उखड़कर गिरा, जिसकी चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लोहे का गेट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का कहर! इन जिलों में होगी भयंकर बारिश

You may also like