UP School Timing Change: प्रयागराज में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला

by Manu
UP School Timing

चंडीगढ़, 18 अप्रैल 2026: UP School Timing: भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रयागराज जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। 20 अप्रैल से ये स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। जिलाधिकारी (डीएम) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। इस फैसले में परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल शामिल हैं।

नए समय के अनुसार अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे शुरू होंगी और दोपहर 12 बजे समाप्त हो जाएंगी। बीएसए ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का पालन बिना किसी लापरवाही के किया जाए। इसमें कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार को भी यही स्थिति बनी रही।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वजह से कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों का समय बदला

You may also like