लखनऊ, 10 जून 2025: यूपी प्रदेश के लखनऊ से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सेना की मेजर से जमीन के सौदे के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। 2020 में खरीदी गई जमीन पर एलडीए ने निर्माण रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि यह जमीन विवादित है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। फ़िल्हाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
आशियाना निवासी सेना की मेजर जीजी विजयन ने विजय सिंह, विश्वजीत सिंह,आरती सिंह व अनिल पर जमीन के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
जीजी विजयन ने बताया की वर्ष 2020 में वह मकान खरीदना चाहती थीं। इस संबंध में ही आशियाना निवासी विश्वजीत सिंह और विजय सिंह से मुलाकात हुई थी। विश्वजीत ने हिंद नगर के कासिमपुर पकरी में उन्हें एक जमीन दिखाई थी, जिसका सौदा 72 लाख रुपये में तय किया गया था। 16 मई 2020 को मेजर ने आरोपियों को उसका भुगतान भी कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद जब वह जमीन पर निर्माण करा रही थीं, तभी एलडीए कर्मचारियों ने उन्हें निर्माण करने से रोक दिया। उसने बताया की एलडीए से जमीन का वाद चल रहा है।
मेजर ने जब आरोपियों से रकम मांगी तो विश्वजीत के साले अनिल ने उन्हें धमकी उस समय पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद मेजर लंबे समय के लिए शहर से बाहर चली गईं थी। अब लौटीं तो उसने पुलिस आयुक्त से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मामले की जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़े: UP News: महाराज सुहेलदेव के विजय दिवस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत