UP News: भाजपा नेता के घर के बाहर कार चालक ने देर रत को बजाए हॉर्न

by Nishi_kashyap
भाजपा नेता

नोएडा, 9 जून 2025: कार चालक ने ग्रेटर नोएडा में देर रात भाजपा नेता के घर के बाहर कई बार हॉर्न बजाया। जब विरोध किया गया तो वह गाली-गलौज देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को इस बारे में सुचना दी गई। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 स्थित सी-120 में रहने वाले भाजपा नेता के घर के बाहर एक कार चालक ने देर रात को कई बार हॉर्न बजाए। हॉर्न की बार बार आवाज सुन भाजपा नेता घर से बाहर निकले। इसके तुरंत बाद ही आरोपी गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया। भाजपा नेता इंदर नागर सी-120 में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

आरोपियों ने 10 मिनट तक लगातार बजाए हॉर्न

सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 2 बजे एक कार से कुछ युवक गाड़ी में घर के बाहर आए। उन्होंने करीब 10 मिनट तक लगातार तेज हॉर्न बजाया। जैसे ही भाजपा नेता घर के बाहर आए। कार सवार युवकों ने उन्हें गालियाँ देनी शुरू करदी। जब इसका विरोध किया तो युवक कार से नीचे उतरे और उनके घर का गेट तोड़ने की कोशिश करने लगे। भाजपा नेता ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची, जिससे बड़ी घटना टल गई।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपी

भाजपा नेता ने पुलिस को जानकारी दी की वह आरोपियों को नहीं जानते हैं और न ही उनका कोई पुराना विवाद है। जिस कार में आरोपी सवार थे। वह बुलंदशहर नंबर पर रजिस्टर्ड है। कार और उसमें सवार युवक सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

यह भी पढ़े:  UP News: रोडवेज बसों में सफर के दौरान अपना मनपसंद खाना मंगवा सकेंगे यात्री

 

You may also like