UP News: आगरा एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by Nishi_kashyap
आगरा एयरपोर्ट

आगरा,30 जून 2025: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। आगरा एयरपोर्ट को एक बार फिर से धमकी भरा ई-मेल मिला है बतादें की इस साल तीसरी बार यह धमकी मिली है।आगरा एयरपोर्ट परिसर की तलाशी की जा रही है। बाबत आगरा के खेरिया एयरपोर्ट की टर्मिनल मैनेजर अनुष्का सिंह और मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकृति निगम ने शाहगंज थाना में तहरीर दी है। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकृति निगम की तहरीर के अनुसार शनिवार 29 जून को आगरा एयरपोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी apd-agra@aai.aero पर नामक संदिग्ध ईमेल आईडी roadkillandkyonkill@atomicmail.io से धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसमें लिखा था कि एयरपोर्ट के चारों ओर बैग्स और शक्तिशाली विस्फोटक डिवाइस छिपाये गए हैं। यदि जल्द इमारत खाली नहीं की गई तो अंदर मौजूद लोगों के हाथ पैर उड़ जाएंगे। साथ ही ईमेल में दावा किया कि ‘रोडकिल’ और ‘क्यो’ इस हमले के पीछे हैं। बतादें की यह धमकी भरा ईमेल आगरा ही नहीं, बल्कि देश के अन्य एयरपोर्टर्स को भी भेजा गया है। शाहगंज थाना पुलिस को इसकी जनकारी जानकारी दे दी गई है।

सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट

उतरप्रदेश के आगरा एयरपोर्ट को विस्फोटक से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट हो गई हैं। इसके साथ ही सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट परिसर की तलाशी का अभियान शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियों को भेजी गई सूचना

एयरपोर्ट को विस्फोटक से उड़ाने की धमकी का ईमेल आने की शिकायत पर आगरा पुलिस कमिश्नरेट भी अलर्ट है। पुलिस ने एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के आए ईमेल के बारे में सभी सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर शाहगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले की जाँच साइबर सेल और पुलिस दोनों ही कर रही हैं.

यह भी पढ़े: यूपी का एक अनोखा गाँव! जहाँ शादी के बाद लड़की की नहीं बल्कि लड़के की होती है विदाई

You may also like