राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट ने बढ़ाई सख्ती, गणना कक्ष में तलाशी अनिवार्य

by Manu
अयोध्या राम मंदिर

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर 2026: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी सामने आने और इसकी जांच में तमाम अनियमितताएं मिलने के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा सबक लिया है। अब प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता व गोपनीयता बरती जा रही है।

मंदिर प्रांगण के गणना कक्ष और इसमें कार्यरत कर्मियों के लिए तो एसओपी का पालन पहले ही शुरू करा दिया गया था। अब अनधिकृत लोगों का प्रवेश भी पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सख्ती ऐसी बरती जा रही कि ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि या मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी गणना कक्ष में निरीक्षण या अन्य कारणों से प्रवेश करते हैं तो उनकी भी विधिवत तलाशी कराई जाती है।

रामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र के बेसमेंट की उत्तर दिशा में गणना कक्ष और दक्षिणी दिशा में सीईओ का कार्यालय स्थित है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट यहां प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही चढ़ावे की गणना करा रहा है।

प्रयागराज महाकुंभ के दिनों में कुछ दिनों तक इसे रामजन्मभूमि पुलिस चौकी के पास स्थानांतरित किया गया था। परंतु बाद में पुन: पीएफसी में ही शिफ्ट कर दिया गया। यहीं गणना के दौरान जून माह में चोरी उजागर हुई है। जिसमें आठ आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजा है।

ये भी देखे: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव समेत 8 गिरफ्तार, चंपत राय के करीबी है टिन्नू

You may also like