ट्रंप ने 12 देशों के लोगों पर लगाया अमेरिका में एंट्री पर बैन, कई बड़े देश शामिल

by Manu
अमेरिका एंट्री बैन

वाशिंगटन, डीसी, 05 जून 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खतरों का हवाला देते हुए 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल है। इसके अलावा, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। वे स्थायी निवास या कुछ अस्थायी वीजा जैसे पर्यटक और छात्र वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

क्यों लगाया ये बैन?

ट्रंप ने कहा कि यह फैसला विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी लक्ष्यों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कोलोराडो के बोल्डर में हाल के एक हमले का जिक्र करते हुए दावा किया कि अपर्याप्त वीजा जांच और कुछ देशों द्वारा अपने नागरिकों को वापस लेने में असहयोग के कारण यह कदम जरूरी था। यह प्रतिबंध 9 जून 2025 से लागू होगा, हालांकि वैध स्थायी निवासियों, मौजूदा वीजा धारकों, कुछ विशेष वीजा श्रेणियों और विश्व कप या ओलंपिक जैसे आयोजनों के लिए आने वाले एथलीटों को छूट दी गई है।

यह नीति ट्रंप के पहले कार्यकाल के विवादास्पद “मुस्लिम बैन” की याद दिलाती है। ट्रंप के इस फैसले ने 2017 में हजारों पर्यटकों और बाकी लोगों को मुश्किल में डाल दिया था। लेकिन 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे रद्द कर दिया था।

ये भी देखे: अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध: डोनाल्ड ट्रम्प की नई नीति

You may also like