स्पिरिट में तृप्ति डिमरी इन, दीपिका आउट, प्रभास के साथ अब तृप्ति की जोड़ी

by Manu
तृप्ति डिमरी

मुंबई, 26 मई 2025: कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दिया है। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है क्योंकि अब तृप्ति डिमरी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बता दिया है कि वह ‘स्पिरिट’ में काम करने जा रही है।

फिल्म में अब दीपिका की जगह प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी हीरोइन के तौर पर नजर आएंगी। तृप्ति के प्रशंसक इस घोषणा के बाद काफी खुश और उत्साहित है। आपको बता दे कि, यह संदीप रेड्डी वांगा ही थे जिन्होंने इससे पहले तृप्ति को फिल्म ‘एनिमल’ से स्टारडम दिलाया था।

इस फिल्म की मुख्य नायिका रश्मिका मंदाना थीं, लेकिन इससे ज्यादा फायदा तृप्ति को हुआ। अब फैंस को उम्मीद है कि संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म तृप्ति डिमरी के करियर को और ऊपर ले जाएगी।

दिग्गज फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने भी तृप्ति के ‘स्पिरिट’ की हीरोइन बनने की घोषणा के बाद टिप्पणी करते हुए कहा कि तृप्ति डिमरी बॉलीवुड में बड़ा मुकाम बनाने जा रही हैं।

इससे पहले फीस और काम के घंटों को लेकर मतभेद के कारण दीपिका ने फिल्म छोड़ दी थी। इसके जगह उन्होंने उन्होंने अल्लु अर्जुन की आगामी एक फिल्म साइन किया है। दीपिका प्रभास की जगह अब अल्लु अर्जुन के साथ परदे पर दिखेंगी।

यह भी पढ़ें: जान्हवी कपूर ने उन्हे प्लास्टिक कहकर ट्रोल करने वालों को दिया करार जवाब!

You may also like