नई दिल्ली, 26 मई 2025: भारत ने वैश्विक आर्थिक स्तर पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। नीति आयोग के CEO BVR Subrahmanyam ने शनिवार को यह ऐलान किया कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह अब 400 अरब डॉलर को पार कर गयी है।
ये आंकड़े अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के नवीनतम आंकड़ों पर आधारित हैं। सुब्रमण्यन ने नई दिल्ली में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।’’ हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गयी है। “अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के आधार पर, हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है।”
अब केवल तीन देश – अमेरिका, चीन और जर्मनी ही इस मामले में भारत से आगे हैं। यदि भारत इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो लगभग तीन वर्षों में वह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।
दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था
इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था 6.3% की गति से बढ़ेगी, जो विश्व की किसी भी देश की वृद्धि दर से अधिक है। इस अवधि के दौरान, चीन की अर्थव्यवस्था 4.6%, अमेरिका की 1.6%, जापान की 0.7% तथा यूरोप की 1% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। जर्मन अर्थव्यवस्था में 0.1% की मामूली गिरावट आने की संभावना है।
ये भी देखे: RBI का दिवाली तोहफा, रेपो दर में कटौती! होम और कार लोन सस्ते होंगे