अमेरिका के साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, 11 लोग घायल, हमलावर फरार

by Manu
साउथ कैरोलिना गोलीबारी

साउथ कैरोलिना, 26 मई 2025: अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटना में इजाफा हुआ है। ताजा मामला साउथ कैरोलिना से आया है। रविवार रात साउथ कैरोलिना के बीच टाउन में अचानक हुई अंधाधुंध गोलीबारी में ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के 90 मिनट बाद पुलिस ने इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

होरी काउंटी पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि, दुर्घटना रात 9:30 बजे हुई जिसके बाद अधिकांश घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पुलिस ने अंधाधुंध गोलीबारी में घायल हुए लोगों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

अधिकारियों ने हमले के संदिग्ध के बारे में अभी तक जानकारी जारी नहीं की है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी एक ही व्यक्ति ने की या इसमें और भी हमलावर शामिल थे। हमले के पीछे का कारण भी अज्ञात है। गोलीबारी इंट्राकोस्टल जलमार्ग के पास एक आवासीय क्षेत्र में हुई। वीडियो फुटेज में क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी तैनात दिखाई दे रहे हैं। बड़ी संख्या में एम्बुलेंस भी देखी गईं।

इससे पहले अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में इजरायली म्यूजियम के बाहर हुई गोलीबारी में 2 इज़रायली नागरिकों की मौत हो गई थी। ये दोनों इज़रायली दूतावास के अधिकारी थे।

ये भी देखे: अमेरिका में इजरायली म्यूजियम के बाहर गोलीबारी, दो इज़रायली अधिकारी की मौत

You may also like