लखनऊ में दर्दनाक हादसा, 7 साल के मासूम नाले में बहा, सर्च ऑपरेशन जारी

by Manu
लखनऊ हादसा

लखनऊ, 18 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। 7 साल का एक मासूम बच्चा नाले में गिर गया। उसके बाद से बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। यह हादसा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में हुआ।

जानकारी के अनुसार, वीरू मैदान में कंचे खेलते हुए मस्ती कर रहा था। अचानक उसके कुछ कंचे हैदर कैनाल से सटे गहरे नाले में चले गए। कंचे निकालने के चक्कर में बच्चा फिसल गया और तेज बहाव वाले पानी में समा गया। नाले का पानी इतना जोरदार था कि देखते ही देखते वह बहने लगा।

हादसे के वक्त आसपास मौजूद कई लोगों ने वीरू को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण कोई उसे पकड़ नहीं पाया। तुरंत पुलिस को खबर दी गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

सूचना पाते ही पुलिस, दमकल विभाग और नगर निगम की टीमें फौरन पहुंचीं। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

 ये भी देखे: जौनपुर में बारिश का कहर, नाले में बहे दो लोग, बचाने गए ऑटो चालक की करंट से मौत

You may also like