आईएएस अधिकारी ने मंदिरों के लाउड स्पीकरों को लेकर दिया विवादित बयान

by TheUnmuteHindi
आईएएस अधिकारी ने मंदिरों के लाउड स्पीकरों को लेकर दिया विवादित बयान

नई दिल्ली, 22 अक्तूबर : मध्य प्रदेश सरकार की चर्चित आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन अपने बयान के कारण एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। जानकारी के अनुसार अब उन्होंने मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद विवाद तेज हो गया है। हिंदू संगठनों ने शैलबाला के बयान का विरोध किया है तो वहीं कांग्रेस ने इसे वाजिब सवाल बताया है। दरअसल, शैलबाला मार्टिन ने लिखा है कि मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर कई गलियों दूर तक स्पीकर्स के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ये स्पीकर्स आधी-आधी रात तक बजते हैं, उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता। उन्होंने यह पोस्ट एक दूसरी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखी थी, जिसके बाद हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाव मंच ने इसपर नाराजगी जताई। उनके इस बयान के कारण काफी चर्चा का विषय बना हुआ है तथा कई लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

You may also like