दी क्लास फोर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन पंजाब ने की मीटिंग
– मिड- डे- मील वर्करों की मांगों पर किया गया विचार विमर्श
पटियाला : दी क्लास फोर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन पंजाब (1680) के साथ सम्बन्धित सरकारी स्कूलों पटियाला में काम करती मिड- डे- मील वर्करों की मीटिंग यूनियन दफ्तर राजपुरा कालोनी में हुई, जिसकी अध्यक्षता स्कूलों की जिला सब कमेटी के प्रधान राम प्रसाद सहोता ने की।
इस मौके मीटिंग में मिड- डे- मील वर्कर जो केंद्रीय स्कीम अधीन काम करती हैं, के लिए कम से- कम उजरता लागू करने और किरत कानूनों अनुसार बनतीं सभी सुविधाएं देने, वर्दियां देने, रसोई का काम करने समय कोई भी अप्रिय घटना घट जाती है तो उस हालत में बनता प्राथमिक मुआवजा देने, काम का समय निश्चिित करने आदि मांग पर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में पंजाब के तकरीबन 8000 सरकारी स्कूलों में सफाई सेवक 3 हजार रुपए व चोकीदार 5 हजार रुपए पर आप सरकार रखने के फेसले पर दोबारा रिव्यू करके कम सेकम उज्जरतों के घेरे में लाने की मांग भी की गई। इस मीटिंग में 8-1-25 को एक धरना जिला ािश्क्षा अफसर कार्यालय में देने का फैसला किया गया। इस मौके राज्य प्रधान दर्शन ङ्क्षसह लुबाणा, जिला सीनियर उप प्रधान, शिव चरन, कार्यालय सचिव सत्यनारायण गोनी, ओम प्रकाश, राजिंदर कुमार, धर्मेन्द्र ङ्क्षसह, मंजू रानी, रीना रानी, स्वीत्री देवी आदि मौजूद थे।
दी क्लास फोर्थ गर्वमैंट इम्प्लाईज यूनियन पंजाब ने की मीटिंग
मिड- डे- मील वर्करों की मांगों पर किया गया विचार विमर्श
60